हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत कड़दोह में शराबी पति ने पत्नी से गाली-गलौज कर उसके सिर पर लकड़ी से प्रहार कर दिया। इससे महिला लहूलुहान हो गई। प्राथमिक उपचार के लिए परिजन गलोड़ अस्पताल ले गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कुसुम लता पत्नी सुरजीत कुमार निवासी कड़दोह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार रात करीब पौने दस बजे उसका पति सुरजीत कुमार नशा करके घर आया। घर आते ही उसने बिना वजह गाली गलौज करना शुरू कर दिया। गाली गलौज करने से मना किया तो पति ने लकड़ी से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। इससे उसके सिर में चोट आई है। परिजन कुसुमलता को प्राथमिक उपचार के लिए गलोड़ अस्पताल में ले गए। उधर, एसपी रमन कुमार का कहना है कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।