फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई रोडवेज बस, यात्री बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। हमीरपुर डिपो की बस बुधवार को सुबह करीब छह बजे महोबा की ओर जा रही थी। इंगोहटा के आगे अरतरा मोड़ के पास बस सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। जिससे बस का परिचालक की तरफ का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन उस हिस्से में सवारियां न बैठे होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


इस घटना के बाद चालक व परिचालक मौके पर बस छोड़कर भाग निकले। घटना के बाद सभी यात्री दूसरे साधनों से आगे के लिए रवाना हुए। हाईवे की मोबाइल वैन से मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त सड़क को हाईवे किनारे खड़ा करवाया। इस घटना से कुछ देर के लिए हाईवे में आवागमन ठप रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें