मुंगराबादशाहपुर। भारतीय स्टेट बैंक शाखा के प्रबंधक राकेश दीक्षित द्वारा खाता धारक ने दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष मिथिलेश मिश्र को दिया गया। प्रार्थना पत्र में खाता धारक राहुल कुमार साहू निवासी चकरा अलीपुर थाना फूलपुर ने बताया है कि उसका खाता भारतीय स्टेट बैंक की शाखा बादशाहपुर में है। अपने खाते में केवाईसी फॉर्म जमा करने सोमवार को बैंक गए थे। सर्वर में खराबी के कारण उसे दूसरे दिन आने के लिए कह कर वापस कर दिया । आज मंगलवार को जब वह बैंक शाखा में पहुंचा तो उसे दूसरे काउंटर पर भेज दिया गया। कर्मचारी नहीं होने पर जब वह शाखा प्रबंधक से जानकारी करना चाहा तो शाखा प्रबंधक ने गार्ड धक्का मार कर बाहर करने के लिए कहा। पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली थी लेकिन बाद में दोनों पक्ष ने सुलह कर लिया।