हमीरपुर। डीएम अभिषेक प्रकाश के निर्देश पर सोमवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। एक घंटे की छापेमारी के दौरान टीम को कोई भी प्रतिबंधित वस्तु हाथ नहीं लगी।
सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एडीएम, प्रभारी जेल अधीक्षक विनय प्रकाश श्रीवास्तव, एएसपी संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अशोक यादव, सीओ सदर अनुराग सिंह ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में टीम को कोई भी प्रतिबंधित वस्तु हासिल नहीं हुई।
अचानक हुई छापेमारी कार्रवाई से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। जेलर पीके त्रिपाठी ने बताया कि यह सामान्य औचक निरीक्षण था। जो समय-समय पर अधिकारियों द्वारा किया जाता है। बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की सभी बंदी बैरकों, शौचालय, साफ सफाई व्यवस्था, पेयजल आदि को भी देखा।
शिविर लगा बंदियों को दी कानूनी जानकारी
हमीरपुर। सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला कारागार में शिविर लगाकर बंदियों को कानून के बारे में जानकारी दी गई। प्राधिकरण के सचिव एसीजेएम वीरेंद्र सिंह ने बंदियों से कहा कि मुकदमा से संबंधित जिस बंदी के पास अधिवक्ता न हो उसे सरकार के जरिये उपलब्ध कराए जाने की योजना है। मगर सभी बंदियों ने अधिवक्ता होने की बात कही। इसके साथ ही सचिव ने बंदियों को कानून के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर जेलर पीके त्रिपाठी व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई छापेमार कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो