फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान की बहन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। मझगवां थाने के इटौरा गांव में मायके में रह रही महिला ने खेत में पेड़ से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पति के छोड़ने पर 28 साल से महिला मायके में रह रही थी। मृतका के भाई आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

इटौरा गांव के पूर्व प्रधान सुखदेव राजपूत ने बताया कि 30 साल पूर्व उनकी बहन जयबाई (52) की शादी महोबा जिले के पवा गांव निवासी शंभूदयाल के साथ हुई थी। शादी के दो साल बाद ससुरालियों ने जयबाई को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद से वह मायके में रह रही थी। रविवार रात वह खेत पर बने मकान में थीं। बड़े भाई प्रभुदयाल खेत के मकान में रुकते थे। सुबह करीब पांच बजे आंख खुलने पर प्रभुदयाल घर निकल गए। इसी दौरान जयबाई ने खेत में लगे पेड़ पर रस्सी का फंदा बना कर फांसी लगा ली। सुबह खेत पर पहुंचे भतीजे प्रेमचंद्र को उनका शव पेड़ से फांसी पर लटका मिला। जयबाई भाइयों के साथ खेती में हाथ बंटाने के साथ ही बकरी पालन करती थी। मझगवां एसओ मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें