राठ। धनौरी गांव में घर में घुसे चोरों ने 15 हजार रुपये व मोबाइल चोरी कर ले गए। पीड़ित ने तहरीर दी है। धनौरी गांव निवासी पुष्पेंद्र ने बताया रविवार सुबह करीब सात बजे वह घर में सो रहे थे। गर्मी के कारण घर के दरवाजे खुले थे।
तभी चोर उनके घर में घुस गए। पीड़ित ने बताया चोरों ने पेंट की जेब में पड़े 15 हजार रुपये व मोबाइल चोरी कर ले गए। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा अभी तहरीर नहीं मिली है। (संवाद)