हमीरपुर। पुलिस लाइन की बाउंड्री से सटे प्रधान डाक घर के मुख्य चैनल के बगल में लगी ग्रिल को काटकर चोर अंदर घुसे। जहां पोस्टमास्टर के कार्यालय और यहां विभिन्न पटलों के पास रखे दो बड़े बक्सों के ताले तोड़े। हालांकि डाक घर अधिकारियों के मुताबिक यहां से कोई अभिलेख और धनराशि चोरी नहीं गई है। फिर भी पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को चोर चुनौती दे गए हैं।
शहर में पुलिस लाइन की बाउंड्री से सटा है प्रधान डाकघर। सड़क और नालों के निर्माण के समय सड़क की ऊंचाई अधिक हो गई। जिससे डाकघर की बाउंड्री को लांघकर आसानी से लोग अंदर जा सकते हैं। रविवार की रात चोर पुलिस के भय को दरकिनार कर डाकघर परिसर में घुसे। प्रथम तल के मुख्य गेट पर लोहे के चैनल के बगल की ग्रिल के एक हिस्से को काटकर कार्यालय में पहुंचे। जहां पोस्ट मास्टर संजय सिंह के कार्यालय का ताला तोड़ चोर अंदर घुसे। यहां रखी दो आलमारियों की छानबीन की। मगर चोरों को अपने मतलब का कोई सामान नहीं मिला। इसके बाद चोरों ने पोस्टमास्टर के कार्यालय से लगे विभिन्न लिपिकों के पटल पर रखे दो बड़े बक्सों के ताले तोड़ दिए। गौरतलब हो डाकघर में सिर्फ एक सीसीटीवी कैमरा लगा है।
जो डाकघर की सुरक्षा में अपर्याप्त है। पोस्ट मास्टर संजय सिंह ने बताया घटना में उनके यहां से कोई सामान, अभिलेख धनराशि नहीं गई है। कहा सीसीटीवी में जो व्यक्ति ग्रिल से अंदर घुसा है। उसकी तस्वीर साफ नहीं आ रही है। कहा डाकघर की सुरक्षा के लिए पूरे परिसर में सीसीटीवी और बाउंड्रीवाल के ऊपर तार फेसिंग कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर मंडलीय अधिकारी को भेजा गया है। पोस्ट मास्टर ने बताया कि चोरी की घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
शहर स्थित प्रधान डाकघर का भवन। संवाद- फोटो : HAMIRPUR
मुख्य गेट के बगल में लगी कटी ग्रिल। संवाद- फोटो : HAMIRPUR