फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में जुए का फड़

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो वीडियो में रोडवेज कर्मियों की अराजकता उजागर हो रही है। वीडियो में बस के अंदर जुएं का फड़ और दूसरे में लिपिक के सुविधा शुल्क लेते दिखाया गया है। उक्त मामले से डिपो के अधिकारी अनभिज्ञ हैं।
विज्ञापन

जिले में राठ डिपो सबसे अधिक आय देने वाला है। फिर भी यहां अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। डिपो की बदहाली के साथ ही कर्मचारियों पर स्थानीय अधिकारियों का कोई खौफ नहीं है। तीन दिन पहले वायरल हुए डिपो के दो वीडियो देखकर तो यही कहा जाएगा। वायरल वीडियो में राठ डिपो की एक बस में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। जिसमें देखा जा सकता कि ताश के पत्ते फेंके जा रहे हैं।
जबकि दूसरे वीडियो में वरिष्ठ लिपिक चालक व परिचालक से ड्यूटी में हेराफेरी के लिए सुविधा शुल्क लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में रुपये लेकर जेब में रखते हुए साफ देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दोनों वीडियो निगम की खासी किरकिरी करा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं आलम यह है कि अनेक बसों के टायर ही नहीं हैं। परिसर में जलभराव व कीचड़ की समस्या से यात्री परेशान रहते हैं। डिपो के एआरएम राजकुमार ने बताया उन्हें वीडियो की जानकारी नहीं है। जानकारी कर मामले में कार्रवाई करेंगे। वहीं स्टेशन इंचार्ज विजय नारायण विश्वकर्मा ने कहा वायरल वीडियो मामले में जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें