हमीरपुर। ओवरलोड के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। फिर ओवरलोड ट्रकों पर लगाम नहीं लग पा रही है। गुरुवार को चेकिंग के दौरान ओवरलोड तीन ट्रकों को सीज किया गया, पांच ट्रकों का चालान किया गया।
एआरटीओ भगवान प्रसाद ने बताया कि हाईवे पर चेकिंग के दौरान तीन ओवरलोड ट्रकों को सीज किया गया। एक ट्रक को सुमेरपुर फैक्ट्री चौकी में व दो को कुछेछा चौकी में खड़ा कराया है। पांच अन्य ट्रकों का चालान किया गया है। उधर, जलालपुर थानाक्षेत्र में एसडीएम के निर्देशन में पीटीओ चंदन पांडेय ने चेकिंग के दौरान तीन ओवरलोड ट्रकों को सीज किया। कुरारा क्षेत्र में दो ओवरलोड ट्रकों को सीज कर थाने में खड़ा कराया। (संवाद)