राठ। खाते में रुपये डालने का लालच देकर साइबर ठगों ने युवक से गूगल पे व बैंक खाते की जानकारी ली। इसके बाद उसके खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए।
नगर के बुधौलियाना मोहल्ला निवासी प्रवेश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उन्हें बातों में उलझा कर गूगल पे की जानकारी ली।
इसके बाद एकाउंट में रुपये भेजने का लालच दिया। प्रवेश ने बताया कि उन्होंने बातों में आकर मोबाइल नंबर व बैंक एकाउंट की जानकारी भी दे दी। इसके बाद उनके इलाहाबाद बैंक के खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए गए। रुपये निकलने का मैसेज आने पर उनके होश उड़ गए। कोतवाली में तहरीर दी है। (संवाद)