फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ पर अभद्रता का आरोप लगा खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। महिला ने जेठ पर मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए जहर निगल लिया। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बहगांव निवासी धरमंती (22) ने बताया कि उनके जेठ शराब पीकर उनके साथ अकारण गाली गलौज करते हैं। विरोध करने से मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। कुछ दिन पूर्व उन्होंने मामले की शिकायत कोतवाली में की थी। आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। सोमवार शाम जेठ ने शराब के नशे में उनके साथ गाली गलौज की। उसने यूपी 112 पुलिस को फोन किया।
मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को समझा बुझाकर लौट गई। मंगलवार सुबह जेठ ने दोबारा उनके साथ गाली गलौज व अभद्रता की। बार बार की बेइज्जती सहन न होने पर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने बताया कि महिला की स्थिति सामान्य होने पर उसे घर भेज दिया है। वहीं कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि किसी ने कोतवाली में मामले की जानकारी नहीं दी है। जानकारी कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें