फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 सैंपलों की हुई जांच,पांच को निकला डेंगू

विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी वार्ड में लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। बुखार से पीड़ित मरीजों की मंगलवार को जिला अस्पताल में भारी भीड़ रही। इनमें ज्यादातर मरीज बुखार, खांसी, जुखाम व सिरदर्द के रहे। चिकित्सकों के मुताबिक वायरल बुखार व डेंगू का प्रकोप जारी है। पांच में जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

अस्पताल में 1143 मरीजों ने पर्चे बनवाए। इसमें 304 मरीजों ने खून की जांच कराई। जांच कक्ष ओपीडी के साथ पर्चा व जांच कक्ष में मरीजों और तीमारदारों की भारी भीड़ रही। फिजीशियन डॉ.आरएस प्रजापति ने बताया कि 406 मरीजों का उपचार किया है। बताया कि वायरल बुखार के 343 मरीज देखे गए हैं। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.राधेरमन गुप्ता ने बताया कि वायरल बुखार के 197 बच्चे देखे गए हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में डेंगू के लक्षणों वाले 14 मरीजों की जांच हुई। जिसमें अस्पताल में पांच लोगों की डेंगू निकलने की पुष्टि हुई है। सीएमएस डा.विनय प्रकाश ने बताया कि डेंगू लक्षण वाले मरीजों की जांच एलाइजा किट से की जा रही है। कहा कि 14 लोगों के सैंपलों की जांच हुई। इनमें पांच लोगों की डेंगू निकलने की पुष्टि हुई है। इसमें शहर के माझंखोर रमेड़ी निवासी जैना (5) विवेक नगर निवासी प्रदीप (22) अमन शहीद निवासी तसमिया (8) कुरारा निवासी सागर (12), लक्ष्मीबाई पार्क निवासी विजय (23) को डेंगू निकलने पर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें