फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के बरामदे में वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला। नगर की सीएचसी के पास एक दुकान के बरामदे में 75 वर्षीय साधु का शव मिला। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर शव का अंतिम संस्कार किया। स्वास्थ्य केंद्र के पास बनी दुकान के बरामदे में साधु बिंद्रावन (75) निवासी चंदरसी थाना कदौरा, जिला जालौन का शव पड़ा था। मृतक के बेटे राममिलन ने बताया वह लोग कस्बे के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन

उनके पिता करीब 40 साल पहले अपनी ससुराल चंदरसी, जालौन में रहने लगे थे। पांच दिन पूर्व गांव से निकल आए थे। बताया बीमार होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्होंने इलाज कराया था। बताया सड़क पर लेट गए थे तो लोगों ने रात में एक दुकान के बरामदे में लिटा दिया था। सुबह वह मृत मिले हैं। चौकी प्रभारी शरदचंद्र पटेल ने बताया साधु के पास से दवा का पर्चा मिला है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें