फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर भवन स्वामियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। नेशनल हाईवे किनारे बस स्टैंड के चार भवन मालिकों के खिलाफ पीएनसी जांच पूर्ण होने तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं करेगी। जिलाधिकारी के आदेश पर पीएनसी कंपनी ने भवन स्वामियों को अवगत कराया है। इस पर भवन स्वामियों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन

बीते 26 जुलाई को हाईवे के रखरखाव का जिम्मा संभाल रही पीएनसी कंपनी ने बस स्टैंड के चार भवन स्वामियों श्यामलाल गुप्ता, राजकिशोर यादव, प्रकाशबाबू शिवहरे व रज्जन मिश्रा को नोटिस थमाकर 15 दिन में भवन हटाने के निर्देश दिए थे। कंपनी ने नोटिस में भवन स्वामियों को आगाह किया था कि भवन से हाईवे को खतरा है। पीएनसी का नोटिस मिलते ही भवन स्वामियों में हड़कंप मच गया। भवन स्वामियों ने इस मामले से भाजपा जिलाध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता को 27 जुलाई को अवगत कराया था।
जिस पर उन्होंने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया था। इसके बाद 28 जुलाई को भवन स्वामी जिलाधिकारी से मिले थे। कहा था कस्बे में सैकड़ों मकान हाईवे से सटकर बने हैं। जबकि उनके भवन काफी दूर हैं। जिलाधिकारी डॉ. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने भवन स्वामियों को आश्वस्त किया था कि अन्याय नहीं होगा और उन्होंने उक्त प्रकरण में जांच के आदेश दिए थे। रविवार को व्यापार मंडल के नगर महामंत्री श्यामलाल गुप्ता ने अवगत कराया है कि पीएनसी के अधिकारियों ने सूचित किया है कि जिलाधिकारी ने जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। इस सूचना पर भवन स्वामियों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें