फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वर्षीय बालिका तालाब में गिरी, गंभीर हालत में कानपुर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। क्षेत्र के विदोखर गांव में सोमवार को सुबह पांच वर्षीय बालिका खेलते समय गांव के देवी तालाब में गिर गई। बालिका को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पेट व सिर आदि से पानी भरा होने की आशंका पर बालिका को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

विदोखर पुरई निवासी रावेंद्र उर्फ गोरे यादव की पांच वर्षीय पुत्री रिश्ता अन्य बच्चों के साथ खेलते-खेलते देवी तालाब जा पहुंची। तालाब किनारे उतरा रहे फूल मालाओं को उठाने के चक्कर में वह गिर गई। साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बालिका को बाहर निकाला और परिजनों को सूचित किया। परिजन बालिका को सदर अस्पताल ले गए। पेट एवं सिर में पानी भरा होने की आशंका के मद्देनजर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर किया गया। परिजन उदयभान यादव ने बताया कि कानपुर में उपचार के बाद हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें