फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सुनीं शिकायतें

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत लगाए गए जागरुकता शिविर में जानकारी ली। साथ ही महिला उत्पीड़न संबंधी प्रकरण सुने। जिला प्रोबेशन अधिकारी नीरज कुमार ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के संबंध में लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन

जन सुनवाई में पीड़ित महिला लक्ष्मी देवी, देशराज प्रजापति, चंदा देवी, संगीता, चुन्नी, संपत, किशन कुमारी, प्रियंका सिंह, माया, प्रीती गुप्ता, फूलकली, अंकित, प्रियंका, उमा, ज्योत्सना सिंह ने अपनी समस्याएं बताईं। इस मौके पर कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुईं। इस मौके पर एएसपी अनूप कुमार सिंह, सदर सीओ अनुराग सिंह, सीएमओ डा. अशोक कुमार रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी अभयकुमार सागर, बीएसए सतीश कुमार, महिला थानाध्यक्ष संगीता सिंह, नीलम बाजपेयी, मीना यादव, शकुंतला निषाद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें