हमीरपुर। इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के शाखा प्रबंधक रितेश कुमार ने बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की छात्रवृत्ति योजना, ड्राइविंग लाइसेंस, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड, पैन कार्ड, एलपीजी सब्सिडी के लिए घर बैठे आधार व मोबाइल लिंक करवा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जिनका मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी उसके आधार से लिंक नहीं है, ऐसे लोग इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से अपने डाकिया को यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित आंशिक शुल्क 50 रुपये देकर प्राप्त कर सकते हैं। सुविधा प्राप्त करने के लिए उन्हें अपने आधार एवं मोबाइल नंबर के साथ निकट के डाक घर से संपर्क करना है। यह सुविधा डाकिया उनके घर पर उपलब्ध कराएगा। इसके साथ पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों के नए आधार कार्ड बनवाने के लिए भी इस सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। यह पहली बार सेवा मुफ्त है।