फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण में अंशु व मॉडल में सौम्या ने बाजी मारी

विज्ञापन
सुमेरपुर में छात्रा को पुरस्कार देती स्कूल की प्रबंधक सुमन सिंह। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में कोविड-19 वैश्विक महामारी पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम दिग्विजय हायर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। विज्ञान पर भाषण में अंशु और मॉडल में सौम्या ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉ. शमा परवीन ने सामाजिक दूरी के पालन की सलाह देते हुए कहा कि मास्क को सही तरीके से लगाना आवश्यक है। विज्ञान भाषण प्रतियोगिता में श्री गायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अंशु साहू ने प्रथम, राजकीय हाईस्कूल पारा की सुभाषनी द्वितीय व दिग्विजय हायर सेकेंडरी स्कूल के आशीष सिंह तृतीय रहे। विज्ञान मॉडल में दिग्विजय पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की सौम्या प्रथम, जीजीआईसी सुमेरपुर की मानसी द्वितीय, दिग्विजय पब्लिक की खुशी तृतीय रहीं। विज्ञान समाचार/पत्रिकाओं की कटिंग प्रतियोगिता में दिग्विजय पब्लिक की कोहिनूर प्रथम, बहुमंजली विद्यालय भवन हमीरपुर के हर्ष द्वितीय, दिग्विजय पब्लिक की सुरभि तृतीय रहीं।
निर्णायक डॉ.शमा परवीन, इं.ऋषि तिवारी व केंद्रीय विद्यालय की ज्योति शुक्ला रहीं। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ.जीके द्विवेदी, सेवानिवृत्त शिक्षक लखन लाल जोशी ने वैज्ञानिक जागरूकता की जानकारी दी। चमत्कारों की वैज्ञानिक कारण के प्रति रमाकांत ने जागरूक किया अध्यक्षता दिग्विजय पब्लिक स्कूल की प्रबंधक सुमन सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें