फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश भक्ति की भावना जगाती है मातृ भाषा हिंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। मातृ भाषा के सम्मान के लिए अमर उजाला की ओर से चलाए जा रहे अभियान में नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय सेठ छोटेलाल एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता निभाई। पेंटिंग के माध्यम से मातृ भाषा हिंदी के प्रति प्रेम व सम्मान का संदेश दिया।
विज्ञापन

सेठ छोटेलाल एकेडमी में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने पेंटिंग के माध्यम से कोरोना वायरस की गंभीरता व उससे बचाव के उपायों को प्रदर्शित किया। निर्णायक मंडल में कला शिक्षक अनिल कुमार रहे। प्रतियोगिता में कक्षा 6, 7 व 8 के 115 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। हिंदी के साथ ही पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छ भारत व पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। जिसमें कक्षा 8 की चंचल वर्मा प्रथम, ख्याति सोनी द्वितीय व अंशिका राजपूत ने तृतीय स्थान पाया।
विजयी प्रतिभागियों को अमर उजाला की ओर से पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रधानाचार्या आसिया बुशरा ने हिंदी हैं हम अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा मातृभाषा का सम्मान उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए। हिंदी भाषा देश प्रेम के जज्बे से परिपूर्ण कराती है। अन्य भाषाओं का अध्ययन आज के दौर में जरूरी है। मगर मातृ भाषा का प्रमुख स्थान होना चाहिए। अभिषेक गुप्ता ने कहा आज अधिकांश देश कामकाज के लिए मातृभाषा को प्रमुखता देते हैं। राष्ट्र की उन्नति व गौरव बढ़ाने के लिए हमें भी मातृ भाषा को प्रधानता देनी चाहिए। इस अवसर पर धीरेंद्र त्रिवेदी, दामिनी अवस्थी, प्रवीण गुप्ता आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें