फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजरे में नहीं गांव में बनाएं खेल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्योरा। सुरौली बुजुर्ग विकास मंच ने खेल मैदान मजरों में न बनाकर मुख्य राजस्व गांव में बनवाने के लिए डीएम से गुहार लगाई है। मांग पूरी न होने पर अनशन की चेतावनी दी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्ण पाल सिंह ने बताया गांव में एक खेल का मैदान बनना है। प्रधान प्रतिनिधि मजरे में बनवाने का दबाव बना रहे हैं। जबकि मुख्य राजस्व गांव सुरौली बुजुर्ग है। जहां ग्राम पंचायत की 80 फीसदी जनसंख्या निवास करती है।
विज्ञापन

मजरे में खेल मैदान बनने से 80 फीसदी खिलाड़ी खेल से वंचित रह जाएंगे। इस मौके पर रविंद्र सिंह, नीरज, बीडीसी हरी प्रसाद, अनूप सिंह, ध्रुवराज सिंह, राकेश सिंह, कुलदीप सिंह, पिंटू यादव आदि मौजूद रहे। प्रधान प्रतिनिधि रामफूल निषाद ने बताया खेल मैदान की जगह पर दबंगों का कब्जा है। कहा ग्रामसभा में जगह नहीं है। खेल मैदान की जगह कब्जा मुक्त होने से खेल मैदान बनवा दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें