मौदहा। हाईवे-34 पर डिवाइडर न होने से आएदिन हादसों में लोग जान गवां रहे हैं। अब तो लोग इसे खूनी हाईवे का नाम दे चुके हैं। हाईवे पर डिवाइडर बनवाने की मांग को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
जिला उपाध्यक्ष मो. इरशाद, राजू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुबीन खान ने कहा हाईवे 34 में डिवाइडर विहीन होने के कारण इसमें प्रतिदिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है। इसलिए इसे खूनी हाईवे भी कहा जाने लगा है। उन्होंने नेशनल हाईवे पर प्रतिदिन होने वाली दुर्घटना में मौतों को रोकने के लिए कानपुर से कबरई, महोबा तक डिवाइडर बनवाने की मांग की है। इस दौरान जावेद, नजीर खां, अखिलेश आदि रहे। (संवाद)