हमीरपुर। मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिले का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। जनपद में कुल सात स्कूलों में 613 छात्र सीबीएसई बोर्ड में पंजीकृत थे। परीक्षा में 409 छात्र व 204 छात्राएं शामिल रहीं। शहर के महर्षि विद्यालय में कुल 114 में 79 छात्र व 35 छात्राएं हैं। सरदार पटेल कालेज में कुल 55 छात्रों में 26 छात्राएं हैं। वहीं सेठ अनंदराज जयपुरिया स्कूल में 20 पंजीकृत छात्रों में 10 छात्राएं है। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के अयानुउद्दीन ने 99.6 प्रतिशत अंक पाकर जिले का नाम रोशन किया। दूसरे स्थान पर इसी स्कूल के प्रवीन सिंह परमार ने 99.2 व राठ के हिंद एजेंल्स स्कूल के नीलास्मजम द्विवेदी ने 97.80 प्रतिशत अंक पाए हैं।
सीबीएसई बोर्ड में हाईस्कूल का रिजल्ट आते ही छात्रों में खुशी का माहौल दिखा। हालांकि इस बार कोरोना के चलते बिना परीक्षा कराए पुराने रिकार्ड के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। शहर के रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के निकट सरदार पटेल विद्यालय के प्रबंधक डॉ. गोविंद सचान ने बताया कुल पंजीकृत 55 छात्रों में 46 प्रथम श्रेणी व नौ छात्र द्वितीय श्रेणी में पास हुए हैं। आयुशी श्रीवास्तव ने 91.80 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय टॉप किया है। वहीं छात्र शिवांशु यादव व स्वजल गुप्ता ने संयुक्त रूप से 91 प्रतिशत, रितिक रोशन व अर्चिता अवस्थी ने 90.80 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वहीं महर्षि विद्या मंदिर में पंजीकृत 114 सभी छात्र उत्तीर्ण रहे। छात्र दीपांशु कुमार व सारांश रंजन ने संयुक्त रूप से 94 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। सुभांगी निगम व प्रखर दीक्षित ने 91, देवांग पटेल व अविका साहू ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए।
राठ। सीबीएसई हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में राठ के क्राइस्ट कान्वेंट, सेठ छोटेलाल एकेडमी व इंडस वैली पब्लिक स्कूल के बच्चों का दबदबा रहा। क्राइस्ट के मधुर गुप्ता, गरिमा राजपूत व सुयश गुप्ता टॉप थ्री में रहे।
क्राइस्ट कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक एस धनबालन ने बताया गरिमा राजपूत व मधुर गुप्ता ने 97, सुयश कुमार गुप्ता ने 96.80 व आभा सिंह ने 93.80 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। वहीं काजल गुप्ता व साक्षी राजपूत ने 93, लकी गुप्ता 92.80, कनिश्क कुमार 92.60, चिराग राजपूत 92.40, चंद्रपाल सिंह यादव 92.20, प्रखर गुप्ता 91.80, श्रेयश पुरवार 91.40, अनुज सिंह 91.20, साहिल खान व गरिमा सिंह 91, वरिष्ठा गुप्ता व उपेंद्र राजपूत 90.80, राज गुप्ता व अब्दुल मुजम्मिल 90.40, नैंनसी व सुजा फातिमा 90.20, धर्मेंद्र गुप्ता, कुनाल सिंह व प्रखर अग्रवाल ने 90 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने सभी मेधावियों का मुंह मीठा कराया।
इसी प्रकार सेठ छोटेलाल एकेडमी के बच्चों ने भी जमकर अंक बटोरे। प्रिंसिपल व सीबीएसई की जालौन, महोबा, हमीरपुर की कोआर्डिनेटर आसिया बुशरा ने बताया सुरभि अग्रवाल ने 95, वंशिका गुप्ता ने 94.2, अर्पण सोनी, आशुतोष सुजम व सृष्टि गुप्ता ने 93.8, अनुपम आर्य ने 93.6, अंश गोस्वामी व अंशिका खेवरिया ने 93.2, महक राजपूत ने 93, श्रेया गुप्ता ने 92.8, वंश अग्रवाल ने 92.4, जया साहू ने 91.8, आदर्श सिंह ने 91, आयुष स्वर्णकार व वेदांत परिहार ने 90.6 प्रतिशत अंक पाए हैं। उन्होंने बताया कुल 73 छात्र-छात्राओं में से 15 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाए। जबकि 24 विद्यार्थी 80 से 90 प्रतिशत के बीच रहे। संस्था के चेयरमैन केजी अग्रवाल, संस्थापक सदस्य डॉ. राम गोपाल गुप्ता, प्रबंधक धीरेंद्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष हरि प्रकाश गुप्ता ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
वहीं इंडस वैली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अश्वनी शर्मा ने बताया विद्यालय के छात्र शिव्यांश पटेरिया ने 96.6, आदर्श कुमार ओमरे ने 94.8 व उत्कर्ष कुशवाहा ने 93.6 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। बताया 81 प्रतिशत छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीण हुए। प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है। हिंद एंजिल्स पब्लिक स्कूल के छात्र नीलात्मजम द्विवेदी ने 97.80 प्रतिशत अंकों के साथ राठ टॉप किया है। स्कूल के प्रिंसिपल अली उल्ला खान ने बताया प्रियांशु सिंह 96, हिमांशु चंसौरिया व नैंसी गुप्ता 94, अविरल यादव 93.40, तनिश साहू व जतिन 92 व सानिया रेहाना ने 91.80 प्रतिशत अंक पाए। डायरेक्टर इंजीनियर शिवांगी राजपूत, स्वदेश राजपूत, वीपी आदर्श कुमार खरे, एकाउंटेंट एनउद्दीन, नरेंद्र आदि ने मेधावियों का मुंह मीठा कराया।
राठ के क्राइस्ट कान्वेंट में अच्छे अंक पाकर खुशी जताते विद्यार्थी- फोटो : HAMIRPUR