फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ सत्यापन के साथ पन्ना प्रमुख बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्योरा (हमीरपुर)। भाजपा शक्ति केंद्र के बूथ सत्यापन का कार्य जोरों से किया जा रहा है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर बूथ अध्यक्षों के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही 60 मतदाताओं में एक पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य भी किया जा रहा है। रविवार को सेक्टर प्रभारी भार्गव प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में पत्योरा, बड़ाकछार, छोटाकछार, गहतौली के बूथों का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे भाजपाई बूथ समितियों के सत्यापन करने के साथ पन्ना प्रमुख बनाने पर जोर दे रहे हैं। पत्योरा बूथ सत्यापन अधिकारी एवं सेक्टर प्रभारी व बुद्धजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक की मौजूदगी में बूथ संख्या 139, 140, 141, 146, 147 व 157 का सत्यापन कार्य किया गया। इस मौके पर सेक्टर संयोजक दिनेश सिंह, बूथ अध्यक्ष संदीप कुमार, लवकुश निषाद, सुदर्शन सिंह, हरदेव सिंह, वीर बहादुर सिंह, अवधेश सिंह रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें