हमीरपुर। सजेती थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम कानपुर-सागर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह हेलमेट नहीं पहने था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मेरापुर निवासी नंद किशोर (50) पुत्र दइला शुक्रवार सुबह बाइक से अपनी ससुराल परसेरा खेत देखने गया था। वहां से शाम करीब छह बजे घर लौट रहा था। सजेती थाना क्षेत्र में कानपुर-सागर हाईवे पर जवाहर नाला के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी पर पहुंचा भतीजा रवि चाचा नंद किशोर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से पूछताछ के बाद शव मार्च्युरी में रखवा दिया है। शहर कोतवाल भरत कुमार ने बताया कि ट्रक पकड़ लिया गया है। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।