राठ। बीरा गांव के युवक की हत्या करना उसकी पत्नी ने कबूल कर लिया है लेकिन साथियों के नाम पर वह पुलिस को गुमराह कर रही है। पोस्टमार्टम में सिर पर भारी वस्तु के वार से मौत की पुष्टि हुई है।
बीरा गांव निवासी केशव अहिरवार (35) 16 जनवरी को लापता हो गए थे। उनका शव पांच फरवरी को उनका सड़ा गला शव पड़ोसी के बंद घर में मिला था। ममना गांव निवासी बहनोई सत्तीदीन ने केशव की पत्नी पर साथियों की मदद से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सूत्रों के अनुसार महिला ने हत्या की बात तो कबूल ली है पर साथियों के नाम पर पुलिस को गुमराह कर रही है। महिला ने कबूल किया कि सीने पर बैठकर पति का गला दबा रही थी, तभी साथियों ने सिर पर चोट कर उनकी हत्या कर दी थी। जरिया एसओ राम आसरे सरोज ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या की पुष्टि हुई है। मामले की तहकीकात की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।