फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से दो घंटों की पेन डाउन हड़ताल पर रहेंगे मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एलोपैथी चिकित्सकों की संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के चिकित्सक में 10 से 17 फरवरी तक दो घंटों की पेन डाउन हड़ताल पर रहेंगे। इस अवधि के दौरान मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सुबह साढ़े नौ से साढ़े ग्यारह बजे तक चिकित्सक सेवाएं नहीं देंगे।
विज्ञापन

आपातकालीन और कोविड सेवाएं ही जारी रहेंगी जबकि अन्य सेवाएं दो घंटों तक प्रभावित रहेंगी। बीते सोमवार को मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी चिकित्सक एसोसिएशन ने प्राचार्य को ज्ञापन भी सौंपा है। पेनडाउन हड़ताल पर रहने के दौरान चिकित्सक गेट मीटिंग भी करेंगे।
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के फैकल्टी चिकित्सक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजय ठाकुर ने कहा कि एलोपैथी चिकित्सकों की संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के सभी चिकित्सक 10 से 17 फरवरी तक दो घंटों की पेन डाउन हड़ताल पर रहेेेंगे।
विज्ञापन

इस बारे में प्राचार्य को अवगत करवा दिया है। उन्होंने कहा कि वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग पूरी न होने से चिकित्सक हड़ताल कर रहे हैं। इस दौरान कोविड-19 संबंधी और आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी जबकि अन्य सेवाएं दो घंटों तक प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें