फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। मध्यप्रदेश के पन्ना जनपद से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां हालत नाजुक होने पर सदर अस्पताल रेफर कर किया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र महोबा के रामनगर निवासी योगेंद्र (24), गुड्डू उर्फ राहुल (23) निवासी महोबा तथा दीपक (22) निवासी पन्ना मप्र बिना हेलमेट लगाए बाइक से कस्बे की ओर आ रहे थे। तभी रात करीब आठ बजे कानपुर से कबरई की ओर जा रहे ट्रक ने हाईवे पर प्रेमनगर के पास बाइक में टक्कर मार दी। जिससे योगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गुड्डू व दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां हालत नाजुक होने पर दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान हाईवे में थोड़ी देर यातायात प्रभावित हो गया। वहीं दूसरी घटना पंधरी के पास हुई। जिसमें देवेंद्र व शिवम निवासी सजेती जनपद कानपुर घायल हो गए। इन्हें भी सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें