फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष अस्पताल में नहीं मिल रही रैंप की सुविधा और न ही लिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। आयुष अस्पताल हमीरपुर में सामान्य मरीजों को रैंप की सुविधा नहीं मिल रही है। वहीं चार मंजिला अस्पताल में कोई लिफ्ट भी नहीं है। ऐेसे में अस्पताल में आने वाले बुजुर्ग और दिव्यांग मरीजों को पंचकर्मा, आयुष उपचार के लिए दूसरी मंजिल पर जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

आयुष अस्पताल हमीरपुर का नया भवन तो जिला कोविड हेल्थ सेंटर बनाया गया है, लेकिन पुराने भवन की भी महज दो मंजिलों पर ही आयुष अस्पताल चल रहा है, जबकि शेष दो मंजिलें भी कोविड अस्पताल के लिए मेडिकल कॉलेज के अधीन चल रही है। ऐसे में नए भवन के रैंप से मरीज जबकि पुराने भवन के रैंप से स्टाफ सदस्य आवाजाही करते हैं।
हालांकि तीसरी लहर में बहुत कम मरीज डीसीएचसी में भर्ती हुए हैं लेकिन डीसीएचसी के लिए आयुष अस्पताल का नया और पुराने भवन की दो मंजिलें मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के पास ही हैं। ऐेसे में आयुष अस्पताल हमीरपुर में उपचार को आने वाले मरीजों को पंचकर्मा आदि के लिए सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। इससे खासकर वृद्ध और दिव्यांग मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती है। अस्पताल के रैंप की तरफ के रास्तों को बंद कर दिया है। जिससे मरीजों को सिर्फ सीढ़ियां चढ़कर ही जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में आयुष अस्पताल हमीरपुर के एमएस डॉ. गगनदीप ने कहा रैंप कोविड अस्पताल के लिए मेडिकल कॉलेज के अधीन है। जबकि अस्पताल में लिफ्ट लगाने के लिए प्रपोजल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें