हमीरपुर। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सरस कुमार तिवारी ने बताया कि वर्तमान में किसानों को यूरिया खाद की जरूरत है। बताया कि किसानों की मांग के अनुरूप खाद उपलब्ध कराई जा रही है।
मंगलवार को जनपद महोबा आई रैक से 2000 मीट्रिक टन इफ्को यूरिया का आवंटन हुआ है। जो बुधवार को सहकारी समितियों, पीसीएफ केंद्रों एवं एग्री जंक्शन में वितरण के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी। साथ ही 600 मीट्रिक टन यूरिया निजी विक्रय केंद्रों पर वितरण के लिए उपलब्ध करा दी गई है। जनपद में यूरिया की 3097.853 मीट्रिक टन उपलब्धता है। उन्होंने किसानों से अपील की खाद के संबंध में किसी प्रकार की समस्या हो तो जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में स्थित कंट्रोल रूम नंबर-8468015884 पर संपर्क कर सकते हैं।