फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने भेड़ी डांडा गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला। जिलाधिकारी डॉ.चंद्रभूषण व पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने क्षेत्र के अतिसंवेदनशील भेड़ी डांडा गांव के प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन

चौपाल में डीएम ने कहा कि मतदान में शत प्रतिशत प्रतिभाग करें। अगर कोई व्यक्ति गांव से बाहर रह रहा है तो वह भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगा। इसके लिए मतदाता को पहले से ही सूचना उपलब्ध करानी होगी। वहीं ग्रामीणों ने एक सुर में गांव को अतिसंवेदनशील की सूची से हटाने की मांग की। आंगनबाड़ी सहायिका विधवा संगीता ने बताया कि आर्थिक स्थिति खराब होने से बेटे की पढ़ाई की फीस देने में दिक्कत आ रही है। जिस पर डीएम ने फीस के लिए सात हजार रुपये की आर्थिक मदद की। एसडीएम खालिद अंजुम, सीओ अखिलेश, थाना प्रभारी विजय सिंह, चकबंदी कानूनगो श्यामलाल, प्रधान धीरज सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें