लि चैंपियन शिप की ट्रॉफी आरूषि को देतीं जिपं अध्यक्ष जयंती राजपूत।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालिका वर्ग के लिए सभी वर्ग की दौड़ में आरुषि व बालक वर्ग में सचिंद्र जिला चैंपियन बने। वहीं ओवर ऑल विजेता मुस्करा ब्लॉक बना। मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष जयंती राजपूत, विशिष्ट अतिथि विधायक मनीषा अनुरागी रहे। अध्यक्षता बीएसए राकेश कुमार श्रीवास्तव ने की।
शहर के स्पोर्टस स्टेडियम में दो दिवसीय जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में तकरीबन 15 सौ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। दूसरे दिन हुई प्रतियोगिताओं में बालकों की जूनियर वर्ग के वालीबॉल में उप्र स्कूल करगांव विजेता व चंडौत उप विजेता बना। 200 मीटर दौड़ में खैरी के सचिन कुमार प्रथम, मेरापुर के ह्रदेश दूसरे स्थान पर रहे। दो सौ मीटर दौड़ में अनिल कुमार प्रथम व आशुतोष दूसरे स्थान पर रहे। एकांकी में मुस्करा विजेता और गोहांड दूसरे स्थान पर रहा। समूह गान में मुस्करा प्रथम व सरीला दूसरे स्थान पर रहा। लोकगीत और लोक नृत्य में मुस्करा प्रथम व सरीला दूसरे स्थान पर रहा। 600 मीटर दौड़ में गोपाल प्रथम व मेहरदीप दूसरे स्थान पर रहे। हैंडबॉल में मुस्करा, चार सौ मीटर में गोपाल प्रथम रहे।
कबड्डी में मुस्करा विजेता और मौदहा दूसरे स्थान पर रहा। गोला फेंक में कालका पाल, तवा फेंक में नौशाद, खोखो में मुस्करा विजेता व गोहांड उप विजेता बना। एकल बैडमिंटन में उत्कर्ष और युगल में रेहान व अक्षय विजेता बने। ऊंची कूद में निर्देश, लंबी कूद में अनिल प्रथम रहे। रिले रेस में मुस्करा प्रथम रहा। प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग की पचास मीटर दौड़ में मयंक प्रथम, सौ मीटर में करन, दो सौ मीटर में जय प्रकाश प्रथम रहे। कबड्डी में चुनकी का डेरा विजेता बना। लंबी कूद में पियूष प्रथम रहे। खोखो में मुस्करा विजेता और चार सौ मीटर दौड़ में सचिंद्र प्रथम रहा। जिमनास्टिक में बजेहटा स्कूल विजेता बना। नगर शिक्षा अधिकारी प्रभाकर सिंह तोमर, रावेंद्र सिंह गौर, देवकी नंदन, प्रवीण कुमार, कमलेश कुमार, पारस प्रसाद, राजेंद्र कुमार, देवेंद्र चंदेल, शोभित तिवारी आदि ने सहयोग किया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में विजेता ट्रॉफी के साथ मुस्करा ब्लॉक के बच्चे।- फोटो : HAMIRPUR