फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अतिवृष्टि से नष्ट फसलों की क्षतिपूर्ति को 1043 किसानों ने किए दावे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बीते दिनों हुई अतिवृष्टि से नष्ट हुई खरीफ फसलों को लेकर क्षतिपूर्ति पाने के लिए जिले के 1043 किसानों ने व्यक्तिगत दावे किए है। करीब 700 दावों का सर्वे कर बीमा कंपनी ने रिपोर्ट मुख्यालय भेजी है। कृषि विभाग के अनुसार अभी दावों की संख्या बढ़ने की और उम्मीद है। जिले में खरीफ अभियान में कुल 71781 किसानों ने फसलों का बीमा कराया है।
विज्ञापन

आंधी-तूफान, बेमौसम बारिश, बाढ़, सूखा जैसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसलों के नुकसान की भरपाई को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित है। जिसके तहत खरीफ अभियान में जिले के 71781 किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया है। बीते दिनों हुई अतिवृष्टि के चलते जिले के 1043 किसानों की फसलें क्षतिग्रस्त हुई। जिस पर किसानों ने बीमा कंपनी व कृषि विभाग के माध्यम से व्यक्तिगत दावा कर क्षतिपूर्ति की मांग की है।डीडी कृषि हरीशंकर भार्गव ने बताया कि अब तक कंपनी की ओर से करीब 700 किसानों का सर्वे कर रिपोर्ट बीमा कंपनी मुख्यालय भेजी है। जहां से नुकसान के आधार पर चिह्नित किसानों को क्षतिपूर्ति उनके खातों में भेजी जाएगी। बताया कि आपदा की संभावनाओं को देखते हुए सितंबर माह के अंत तक दावे लिए जाएंगे। अभी टिड्डी दल के खतरे की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें