फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैशाली एक्सप्रेस अब सहरसा से चलेगी, यात्रा में तीन स्टॉपेज भी बढ़ेंगे

Sun, 03 Mar 2019 07:16 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गोरखपुर के बरौनी से नई दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस (12553, 12554) अब सहरसा से चलेगी। मार्ग विस्तार की योजना को रेल मंत्रालय स्वीकृत दे दी है। सप्ताह भर में एक समारोह आयोजित कर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने रेल मंत्रालय की स्वीकृति की जानकारी एनई रेलवे, ईसीआर, एनआर और एनसीआर जोन पत्र के जरिए दी है। साथ ही ट्रेन को सहरसा से चलाने के लिए सुझाव भी मांगा है। मार्ग विस्तार के बाद भी ट्रेन का नंबर पुराना ही रहेगा। 

योजना के मुताबिक ट्रेन बरौनी और सहरसा के बीच बेगूसराय, खगड़िया और मानसी स्टेशन पर पड़ेंगे। नई समय सारिणी के मुताबिक सहरसा से यह ट्रेन सुबह 6.00 बजे रवाना होकर गोरखपुर के रास्ते दूसरे दिन सुबह 6.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 
विज्ञापन


जबकि नई दिल्ली से शाम 7.50 बजे से चलकर दूसरे दिन रात 8.30 बजे सहरसा पहुंचेगी। हालांकि ट्रेन के रखरखाव और धुलाई को महज आठ घंटे का ही समय मिलेगा। जबकि बरौनी से ट्रेन के चलने पर 14 से 16 घंटे का समय मिलता है। ऐसे में ट्रेन को समय से चलाने की चुनौती रेल प्रशासन के सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें