फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब की बिक्री में संलिप्ता पर दरोगा समेत तीन निलंबित

Sun, 03 Mar 2019 06:57 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गोरखपुर जिले में कच्ची शराब की बिक्री पर चल रहे कार्रवाई के बीच ही राजघाट के दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है। शिकायत पर एसएसपी ने इनके भूमिका की जांच कराई थी। बिक्री में संलिप्ता पाए जाने पर राजघाट में तैनात दरोगा रामानुज सिंह यादव, सिपाही चंदन कुमार, शैलेंद्र कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर प्रारंभिक जांच का आदेश दिया गया।

विज्ञापन


कुशीनगर और सहारनपुर में जहरीली शराब से मौत के बाद से ही पूरे जिले में इसकी बिक्री पर अभियान चल रहा है। जिले की पुलिस रोजाना ही कार्रवाई कर अंकुश भी लगा लिया है लेकिन अभी भी कई जगहों पर शराब की बिक्री बेरोक-टोक हो रही है। एसएसपी को गोपनीय जानकारी मिली थी कि राजघाट इलाके में धड़ल्ले से शराब की बिक्री हो रही है। 

एसएसपी के आदेश पर विशेष दस्ता ने शराब पर कार्रवाई की और अपनी रिपोर्ट में एक दरोगा और दो सिपाही की भूमिका पर भी सवाल खड़ा किया। तीनों पर एसएसपी ने कार्रवाई कर जिले की पुलिस को कड़ा संदेश दिया है। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि एक दरोगा, दो सिपाही शराब पर रोक लगाने में अक्षम पाए गए है। तीनों को निलंबित कर प्रारंभिक जांच का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें