फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजों ने खाते से निकाली रकम, केस दर्ज 

Tue, 04 Oct 2016 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : concept photo
विज्ञापन
पिता का इलाज कराने आए व्यापारी का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने खाते से 1.10 लाख रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर पीड़ित ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। अज्ञात के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। वहीं मोहद्दीपुर में महिला का एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन


महराजगंज, नौतनवां के मो. हनीफ 22 सितंबर को तरंग क्रॉसिंग स्थित डॉ. बीबी त्रिपाठी की क्लीनिक में पिता का इलाज कराने आए थे। रुपये निकालने के लिए वह गंगेज होटल के पास एटीएम में गए थे। एक व्यक्ति वहां पहले से रुपये निकाल रहा था। दो बार कोशिश करने के बाद भी रकम न निकलने पर उसने हाथ से कार्ड लेकर प्रक्रिया को पूरी करते हुए कोड पूछकर डाल दिया। प्रक्रिया के बीच ही उसने कार्ड बदल लिया। घर पहुंचने के बाद अगले दिन मो. हनीफ रुपये निकालने नौतनवां कस्बे में गए तो खाते से 1.10 लाख रुपये की निकासी की जानकारी हुई। खोजबीन बाद उन्होंने कोतवाली थाने पहुंचकर तहरीर दी। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया।

दूसरी तरफ, शाहपुर, सैनिक कुंज के विजय पासवान की पत्नी आशा 26 सितंबर को मोहद्दीपुर स्थित एटीएम से रुपये निकालने गई थीं। लाइन में आगे खड़े युवक ने मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल लिया। आरोप है कि जालसाज ने खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर जालसाजी का केस दर्ज कर कैंट पुलिस छानबीन कर रही है। झांसा देकर हड़प लिया मोबाइल और रकम मोहद्दीपुर के रहने वाले छात्र को सस्ता मोबाइल दिलाने का झांसा देकर मनबढ़ युवक ने रकम के साथ ही उसका मोबाइल भी ले लिया। अब वह धमकी दे रहा है। कैंट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मोहद्दीपुर, शिवाला नगर में रहने वाला अक्षयवर गुप्ता को इंजीनियरिंग कॉलेज के पास रहने वाले सत्यम दूबे ने आठ हजार रुपये में पुराना हैंडसेट दिलाने का झांसा दिया था। 19 सितंबर को रुपये लेकर अक्षयवर उससे मिलने इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचा तो हैंडसेट दिखाने के बाद उसने आठ हजार रुपये ले लिए। चार्जर और हेडफोन लाने की बात कहकर वह घर जाने के लिए निकला। कुछ दूर जाने के बाद सत्यम लौट आया। उसने मोबाइल में बैलेंस न होने की बात कहकर किसी को फोन मिलाने के लिए अक्षयवर का मोबाइल ले लिया। आरोप है कि बात करते-करते वह मोबाइल के साथ ही रुपये लेकर फरार हो गया। 15 दिनों से अक्षयवर उससे रुपये और मोबाइल मांग रहा है, लेकिन वह धमकी देने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें