गुरदासपुर में लूट की जानकारी देता पीड़ित कुलजीत सिंह।
- फोटो : amarujala
धारीवाल स्थित एक गैस एजेंसी का कारिंदे से मंगलवार को दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार नौजवान करीब 60 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। थाना धारीवाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में कुलजीत सिंह पुत्र तुलसा सिंह निवासी गांव नौशहरा मज्झा सिंह ने बताया कि वह धारीवाल स्थित वीर गैस एजेंसी में काम करता ह। रोजाना की तरह मंगलवार को भी वह माडल स्कूल धारीवाल के पास गाड़ी खड़ी करके गैस सिलंडर बांट रहा था।
इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो नौजवान वहां पहुंचे। दोनों पास दातर था। दोनों नौजवान उसके पास आए और बेचे गये गैस सिलेंडरों की नकदी मांगने लगे। जब उसने पैसे देने से इंकार किया तो एक नौजवान ने उसकी गर्दन पर दातर रख दी। दूसरे ने उससे करीब 60 हजार रुपए की नकदी छीन ली।
इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद उसे घटना की सूचना थाना धारीवाल की पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त वहां कोई ग्राहक या अन्य को मौजूद नहीं था। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।