फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मोबाइल फोन बेचने वाले रैकेट का पर्दाफाश

Wed, 20 Feb 2019 12:48 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। चोरी के मोबाइल फोन झारखंड में बेचने वाले रैकट का जीआरपी ने पर्दाफाश किया है। चार लोगों को गिरफ्तार कर 33 मोबाइल फोन सेट भी बरामद किए गए हैं। बरामद हैंडसेट्स की कीमत पौने तीन लाख रुपये आंकी गई है। सीओ जीआरपी श्रीप्रकाश राय ने बताया कि बीते कुछ दिनों से ट्रेनों और रेलवे स्टेशन परिसर में मोबाइल चोरी की वारदातें बढ़ गईं थीं। इस पर नियंत्रण के लिए जीआरपी इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह की अगुवाई में टीम गठित की गई।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक के पश्चिमी छोर से चार संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 33 मोबाइल फोन सेट मिले। पकड़े गए आरोपियों में दो पुरुष और दो महिलाएं हैं। सभी झारखंड के निवासी हैं। जीआरपी टीम में एसआई ओमप्रकाश सिंह, सुभाष विश्वकर्मा, अशोक वर्मा, शशिकांत यादव, संजय यादव, राजीव यादव, मनोज चौधरी, मंजू चौधरी, धीरेंद्र यादव और उदयशंकर राम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें