फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मी को तमंचा सटाकर नकदी व मोबाइल लूटा

Wed, 20 Feb 2019 12:48 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
gun
विज्ञापन
चिलुआताल (गोरखपुर)। चिउटहा पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने रेलकर्मी महेश को तमंचा सटाकर 2500 रुपये और मोबाइल लूट लिया। भागते समय बदमाश उनके बाइक की चाभी सड़क पर फेंक दी थी। किसी तरह से पीड़ित थाने पहुंचे और फिर सूचना दी।
विज्ञापन

वारदात सोमवार की देर रात हुई। जंगल कौड़िया निवासी महेश प्रसाद जायसवाल गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यरत हैं। सोमवार की रात 12 बजे के करीब वह बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वह चिउटहा पुल के पास पहुंचे थे कि दो बाइक सवारों ने उन्हें रोक लिया। महेश के बाइक रोकते ही चाभी बदमाशों ने निकाल ली और कनपटी पर तमंचा सटाकर जेब में रखे रुपये और मोबाइल लूट लिया। भागते समय बदमाश चाभी सड़क पर फेंककर फरार हो गए। कुछ राहगीरों की मदद से महेश ने पुलिस को सूचना दी। तहरीर में महेश के बताए हुलिया के अनुसार पुलिस बदमाशों के तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें