फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्ची से हैवानियत, आरोपी हिरासत में

Sun, 03 Jun 2018 01:45 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
पिपराइच (गोरखपुर)। पिपराइच के एक गांव में पांच साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी उसे घर में खेलाने के बहाने ले गया था। बच्ची की चीख सुनकर पहुंचे पिता ने आरोपी को पकड़ लिया। बच्ची बेहोश हो गई थी। घरवालों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


घटना शनिवार की शाम छह बजे के करीब की है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। वहीं पर उसके पिता भी बैठे थे। इसी दौरान पड़ोसी मनीष उसे खेलाने लगा। वह बच्ची को घर के अंदर लेकर चला गया। थोड़ी देर बाद घर के अंदर से तेज गाने की आवाज आई। पिता ने सोचा कि मनीष बच्ची को खेला रहा है। इसी बीच बच्ची ने जोर से चीखा, जिसे सुनकर पिता घर में पहुंचे। उन्होंने देखा कि बच्ची बेहोश थी। पिता के होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए और आरोपी को पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें