फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबी तलाश रही मामले में पाकिस्तान कनेक्शन

Fri, 20 Apr 2018 01:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
गोरखपुर। यूक्रेन की डारिया मोलचन की गिरफ्तारी के बाद इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) के अफसर मामले में पाकिस्तान कनेक्शन की तलाश में जुट गए हैं। नई दिल्ली के उन क्लबों की रिपोर्ट बनाई जा रही है, जिनमें जम्मू कश्मीर के पुलवामा निवासी इमशान और अब्दुल के साथ डारिया जाती थी। संदेह है कि इन क्लबों में माफिया डान दाउद इब्राहिम का पैसा लगा है। क्लब और उसके हाई-फाई महिला सदस्यों के सहारे ही अफसरों को फंसाने का खेल किया जाता था।
विज्ञापन


गोरखपुर में गिरफ्तारी के बाद डारिया मोलचन ने जो बयान दिया था, वही अब उसके लिए परेशानी के सबब बन गया है। एसटीएफ ने जो फर्द बनाई है, उसके मुताबिक डारिया ने दो साल पहले भारत आने की बात स्वीकार की थी। यह भी कहा था कि पासपोर्ट ब्लैक लिस्ट हो चुका है। वीजा भी नहीं है। वह नई दिल्ली के कर्मा एजेंसी में मॉडलिंग के उद्देश्य भारत आई थी। इसी बीच एक क्लब में इमशान और कासिफ से मुलाकात हुई, फिर क्लब जाने का सिलसिला बढ़ गया। इमशान पुलवामा का रहने वाला है। नई दिल्ली के एक दूसरे क्लब में डारिया की मुलाकात गोरखपुर के कारोबारी अनुज पोद्दार, अब्दुल, रोहित, राहुल और पुपसिक से हुई थी। अब्दुल भी पुलवामा का रहने वाला है।

मामले की जांच में लगी गुप्तचर एजेंसी का मानना है कि क्लबों के जरिए ही एयरपोर्ट से संबंधित सूचनाएं लीक कराई गई हैं। इन क्लबों में देररात तक पार्टी चलती है। पार्टी में पहुंचने वाले पुलिस अफसरों की आपत्तिजनक तस्वीर खींची गई है। जांच एजेंसी का कहना है कि मामले में पाकिस्तान कनेक्शन सामने आ रहा है। इसके तार पुलवामा के जम्मू कश्मीर से जुड़ रहे हैं। इन बिंदुओं की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। मामले में जल्द ही और बड़ी गिरफ्तारियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन










 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें