फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहने और नकदी उड़ाए

Fri, 10 Nov 2017 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। चिलुआताल के सिहोरवां बाजार में दो जालसाजों ने झाड़-फूंक कर घर में समृद्धि लाने का झांसा देकर सास-बहू के गहने ठग कर फरार हो गए। साथ ही दोनों से आठ हजार रुपये नकदी भी ले गए। ठगी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


डोहरिया प्रतिनिधि के मुताबिक सिहोरवां गांव में राम अवतार तिवारी के बेटे की पिछले महीने मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को राम अवतार के घर पर दो लोग बाइक से आए और उनके भतीजे विक्रम का दोस्त बताया। विक्रम उस समय घर पर नहीं थे। इस दौरान दोनों ने विक्रम की पत्नी नीलम और सास चंद्रावती से पानी मांगा और इंतजार करने लगे। इसी बीच दोनों ने बातचीत के दौरान घर में परेशानी की बात कही। बोले कि अभी और परेशानी आएगी। यह सुनते ही नीलम, सास चंद्रावती डर गईं और उपाय पूछने लगी। इस पर दोनों ने घर में रखे जेवर व नकदी लाने को कहा। जेवर आने पर बोले कि आंख बंद कर लें और हाथ पर जेवर रख लें। उनके ऐसा करते ही दोनों ने कोई दवा मुंह पर फेंक दी, जिससे वह बेहोशी की हालत में आ गई। इस पर जालसाज ने जेवर लेकर फरार हो गए। थोड़ी देर बाद होश में आने पर पुलिस को सूचना दी। नीलम और चंद्रावती ने बताया कि जालसाज आठ हजार रुपये भी ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें