फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा संचालक को पीटा, चार पर लूट का केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कौड़ीराम।
भोजन के बाद कीमत मांगने पर चार युवकों ने संकट मोचन ढाबे के मालिक को अगवा कर पिटाई कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और पीड़ित की तहरीर पर चारों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया।
विज्ञापन

गगहा के पांडेयपार निवासी बाबूलाल यादव कौड़ीराम ब्लॉक मुख्यालय के पास संकट मोचन ढाबा चलाते हैं। गुरुवार रात उनका भतीजा गोलू ढाबे पर था। रात साढ़े नौ बजे चार युवक पहुंचे और भोजन गए। गोलू ने रुपये मांगे तो युवक उलझ गए। उन्होंने गोलू को अगवा कर लिया और बलुआ मंदिर के पास ले जाकर पिटाई की। पीड़ित पक्ष ने अपहरण और लूट की सूचना पुलिस को दी। रात में सीओ बांसगांव, एसओ गगहा मौके पर पहुंचे। गोलू ने अगवा करने और लूट की तहरीर दी। पुलिस ने कौड़ीराम निवासी मोनू राय, राजू प्रजापति, विनोद प्रजापति और राजन राय के खिलाफ अगवा कर मारपीट, लूट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया। नामजद आरोपियों के घर दबिश देकर पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में लिया। सभी को महिला थाने में रखा गया है। पुलिस एक आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है। सीओ बांसगांव अतुल चौबे ने कहा कि भोजन के बाद कीमत मांगने को लेकर विवाद हुआ है। विवेचना में लूट और अगवा किए जाने की बात साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें