गोरखपुर। सेट एंथोनी स्कूल के पांचवीं के छात्र नवनीत प्रकाश की खुदकुशी मामले में शाहपुर पुलिस ने स्कूल में तोड़फोड़ करने वालों पर बलवा, मारपीट, धमकी देने का केस दर्ज किया है। प्रधानाचार्य सिस्टर ईश प्रिया की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने नवनीत के घर वालों सहित 50 से अधिक लोगों पर कार्रवाई की है।
सेंट एंथोनी स्कूल के पांचवीं के छात्र नवनीत प्रकाश ने क्लास टीचर की प्रताड़ना से आजिज आकर जहर खा लिया था। 20 सितंबर को उसकी मौत से नाराज लोगों ने सेंट एंथोनी स्कूल में तोड़फोड़ कर दी थी। तहरीर में प्रिंसिपल सिस्टर ईश प्रिया ने लिखा है कि शाम को छह बजे नवनीत के घर वाले और 50 से अधिक लोग विद्यालय में घुस आए और तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने विद्यालय में रखे गमले, नोटिस बोर्ड तोड़ दिया। पथराव कर खिड़कियां क्षतिग्रस्त कर दीं। वाइस प्रिंसिपल ने विरोध किया तो उनके साथ लोगों ने हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।