फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस की चपेट में आए मासूम छात्र की मौत

Tue, 25 Sep 2018 01:17 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
death
विज्ञापन
गगहा। सोनाई खुर्द गांव में स्कूल जाने के लिए तैयार एलकेजी के छात्र आलोक की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। वह उसी बस के पहिये के नीचे आ गया, जिसका इंतजार कर रहा था। हादसे के बाद चालक बच्चों को उतारकर बस लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सोनाई खुर्द निवासी मोछंदर मजदूरी करते हैं। उनका बेटा आलोक (6) क्षेत्र के कौड़ीराम के पास स्थित ग्लैनमार्क स्कूल में एलकेजी का छात्र था। सोमवार की सुबह आठ बजे वह स्कूल बस का इंतजार कर रहा था। घर के पास पर ही बस आती थी। बस आने पर छात्र चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। उसी बीच चालक ने बस पीछे किया। आलोक बस के पहिये के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके बाद चालक ने सभी छात्रों को वहीं उतार दिया और बस लेकर भाग गया। बच्चे के घर चीख-पुकार मच गई। आलोक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें