फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो ने मारी टक्कर युवक की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गोंडा-लखनऊ मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास साइकिल से जा रहे दो युवकों को जीप ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे एक 26 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गयी, जबकि 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के उपनिरीक्षक अवनीश कुमार शुक्ल ने बताया कि फतेहपुर गोगिया थाना कोतवाली देहात निवासी दीपक कुमार उर्फ दीपू उम्र 26 साल व इस गांव का आशीष कुमार दोनों लोग साइकिल से तिवारी पुरवा बालपुर जाट में किसी के यहां मजदूरी का पैसा मांगने जा रहे थे तभी तिवारी पुरवा मोड़ पर पेट्रोल पंप के अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया।
जिससे कोतवाली देहात फतेहपुर निवासी दीपक कुमार उर्फ दीपू उम्र 26 की मौके पर मौत हो गयी जबकि साथी आशीष कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगो ने दोनों युवकों को आनन फानन में जिला अस्पाल पहुचाया जहाँ चिकित्सकों ने दीपक कुमार उर्फ दीपू को मृत घोषित कर दिया। वहीं आशीष का इलाज चल रहा है। उपनिरीक्षक अवनीश कुमार शुक्ल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें