फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता ने सिखाए मीडिया मैनेजमेंट के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आगामी विधानसभा चुनावों में सरकार के काम व नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का प्रशिक्षण देने के लिए भाजपा ने मंडल मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया। मीडिया कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता आलोक वर्मा ने मंडल मीडिया प्रभारियों को मीडिया मैनेजमेंट के गुर सिखाए।
विज्ञापन

कार्यशाला की अध्यक्षता जिला महामंत्री यशवंतलाल सोनकर ने किया तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रदेश कार्य समिति सदस्य रंजन शर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए आलोक वर्मा ने अपने कहा कि आज के दौर में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का कार्य मीडिया के माध्यम से ही संभव होता है।
विज्ञापन

डॉ रंजन शर्मा ने कहा कि सभी मीडिया प्रभारियों को सत्यापित खबरों पर ही विश्वास करना है। भ्रामक खबरों पर ध्यान न देकर खबर की प्रमाणिकता की विशेष महत्व देना है।
कार्यक्रम का समापन में जिला महामंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी जुझारू एवं संघर्षशील मीडिया प्रभारियों को आगामी विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी है। कार्यक्रम में जिला सह मीडिया प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव में सभी अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में सभी 33 मण्डल मीडिया प्रभारियों के साथ ही मोर्चो के मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुनीता मिश्रा, वली मोहमद, विजय शुक्ल, विनीत प्रताप श्रीवास्तव, अभिषेक पांडेय, आलोक बैश्य सत्य प्रकाश तिवारी, कार्तिकेय शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें