गोंडा में वीरपुर भोज को जाने वाले रास्ते पर भरा पानी।
- फोटो : GONDA
गोंडा। बारिश से उफनाई विशुही नदी ने खरगूपुर क्षेत्र में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। नदी ने अपना रुख मोड़ दिया है। बालपुरसे खरगूपुर-इटियाथोक वाया मनकापुर खोड़ारे की ओर बहने वाली विशुही नदी के उल्टे बहाव से दो दर्जन गांवों में पानी घुस गया।
एक दर्जन लोगों को घर धराशायी हो गए। घर गिरने से मां-बेेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। नदी का पानी सड़क से ढाई फुट ऊपर बह रहा है। इससे गोपालबाग-भुलईडीह मार्ग को भी बंद कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रशासन की ओर से अभी तक कोई मदद नहीं मिल सकी है।
बारिश के पानी से उफनाई विशुही नदी के उल्टे बहाव के कारण सदर तहसील क्षेत्र के दो दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों में 18 लोगों के घर बाढ़की चपेट में आने से धराशायी हो गए। छह लोगों के घर गिरने की कगार पर पहुंचगए हैं।
बेघर हुए लोग सुरक्षित ठिकाने की तलाश में जुटे हैं। खरगूपुर केवीरपुर भोज गांव में सोमवार की सुबह बाड़ के पानी से हुए रिसाव के कारण सुकई का मिट्टीका कच्चा घर भरभराकर गिर गया। जिससे मलवे में दबकर सुकई की पत्नी सुशीला व बेटी गंभीररूप से घायल हो गईं।
वीरपुर भोज गांव के रहने वाले चन्द्रशेख मिश्र, भुलईडीहगांव जगदेव शुक्ल ठाकरे ने बताया कि विशुही नदी के उल्टे बहाव से उनका ही गांव नहीं बल्कि क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांव में पानी भरा है। बाढ़ के पानी के रिसाव से लोगों के घर गिर रहे हैं। धान की फसल भी चौपट हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से कोई सरकारी मदद नहीं मिली है। जिनके घर गिर गए है। वे लोग सुरक्षित ठिकानों की तलाश कर रहे हैं।
बिशुही नदी के उल्टेबहाव के कारण नदी उफनाने लगी। नदी का पानी गांवों में घुसकर तबाही मचा रहा है। गोपालबाग-भुलईडीह मार्ग पर क्षतिग्रस्त हुए विशुही पुल के पास तकरीबन 500 मीटर की दूरी तक सड़क से ढाई फुट ऊपर तक पानी बह रहा है।
सड़क और सड़क किराने गड्ढे के साथ आस-पास के खेत लबालब हो गए हैं। प्रशासन ने गोपाल बाग-भुलईडीहमार्ग को बंद कर दिया है। इस मार्ग के दोनों छोर पर राजस्व कर्मियों की ड्यूटी लगाईगई है। जिससे सड़क पार करने वालों को रोका जा सके।