फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: ब्राह्मण सम्मेलन में बोले बसपा महासचिव, भाजपा चुनाव में इस्तेमाल करेगी राम मंदिर के नाम पर लिया गया चंदा

Mon, 30 Aug 2021 06:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा

सार

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने सोमवार को गोंडा में ब्राह्मण सम्मेलन को संबोधित किया और भाजपा पर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने राम मंदिर निर्माण और इसके लिए इकट्ठा किए गए चंदे को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने अयोध्या में राममंदिर निर्माण की धीमी प्रगति को लेकर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि एक साल पहले मंदिर निर्माण के लिए देश के प्रधानमंत्री ने भूमिपूजन किया था और मंदिर निर्माण के शुभारंभ का दावा किया था लेकिन जब वह अयोध्या गये तो उन्हें भूमिपूजन वाली जगह नहीं दिखाई दी।

विज्ञापन


भूमिपूजन के नाम पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए सतीश मिश्रा ने कहा कि वहां सिर्फ पांच ईंट रखकर उसी का पूजन कर दिया गया था और वह ईंट भी वहां नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राम के नाम पर भाजपा चंदे की धनराशि का दुरुपयोग कर रही है और इस चंदे के पैसे का इस्तेमाल विधानसभा चुनाव में कर सकती है।

पार्टी की तरफ से सोमवार को शहर के टाउन हाल में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बसपा महासचिव ने प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्याओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि धर्म के नाम पर ब्राह्मणों का वोट लेने वाली भाजपा ने ब्राह्मणों  को छलने का काम किया है। धार्मिक स्थलों के विकास और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी बसपा महासचिव ने प्रदेश सरकार को घेरा है।
विज्ञापन


सतीश मिश्रा ने कहा कि मंदिर निर्माण के नाम पर भाजपा ने लाखों करोड़ रुपये जमा करने का काम किया है। राम के नाम पर लिए गए इस पैसे को पार्टी के काम में इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग भगवान राम को सिर्फ वोट बैंक मानते हैं और इसी वोट बैंक के लिए राम का नाम लेते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में ब्राह्मणों की संख्या करीब 16 प्रतिशत है लेकिन वह विभिन्न गुटों में बंटा हुआ है। उन्होंने ब्राह्मणों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि आपकी एकजुटता ही प्रदेश में बदलाव लाएगी।

रायबरेली में हुई पांच ब्राह्मणों की हत्या व बिकरू कांड के बहाने उन्होंने ब्राह्मणों का दर्द कुरेदने की कोशिश भी की। उन्होंने राममंदिर, ब्राह्मणों की हत्या, कृषि कानून व महिला सुरक्षा को लेकर सरकार पर हमला किया साथ ही यह वादा भी किया कि बसपा के सरकार में आने पर अयोध्या समेत काशी व मथुरा का भी समग्र विकास किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें