फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कोटे की दुकानों पर लगेगा टीका, बनेगा आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
गोंडा के जिला अस्पताल में वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिले में अब सरकारी राशन की दुकानों पर राशन मिलने के साथ कोविड का टीका लगवाने व आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा भी मिलेगी। राशन की दुकानों पर खाद्यान लेने वालों को कोरोनारोधी टीकाकरण व आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए माइक्रोप्लान तैयार किया है।
विज्ञापन

कोरोनारोधी टीकाकरण की पहली डोज से वंचित सात लाख लोगों को टीका लगाने के लिए गांवों में कैंप लगाए जाएंगे। जिले की 1365 सरकारी राशन की दुुकानों पर खाद्यान्न लेने वालों को वहीं पर कोरोनारोधी टीकाकरण व आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन की सुविधा मिलेगी। जिला प्रशासन की पहल पर नगर व ग्रामीण अंचलों में टीकाकरण से छूटे लोगों का सर्वे कोटेदार, लेखपाल व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सहायता से कराया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जय गोविंद ने बताया कि शासन के निर्देश पर सरकारी राशन की दुकानों पर कैंप लगाए जाएंगे, जहां कोविड टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ आयुष्मान भारत मिशन के आरोग्य मित्र उपस्थित रहेंगे।
कोविड टीकाकरण से वंचित कोई कार्डधारक राशन लेने आएगा तो सबसे पहले उसे टीका लगाया जाएगा। यदि उसका नाम आयुष्मान की सूची में होगा तो वहीं पर आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कराया जाएगा। आयुष्मान भारत के जिला सूचना प्रबंधक अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि सभी अंत्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। सरकारी राशन की दुुकानों पर लगभग हर कार्ड धारक राशन लेने जाता है। आसानी से उसका आयुष्मान कार्ड बना दिया जाएगा। जिला आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में प्रदेश में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन

अब तक 17 लाख लोगों को लग चुकी वैक्सीन की पहली डोज
जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 17 लाख लोगों को वैैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 7 लाख 60 हजार 395 लोगों का वैक्सीन की दूसरी खुराक भी लगाई जा चुकी है। मंगलवार को जिले में 187 सत्रों का आयोजन कर 7 हजार 30 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की खुराक दी गई। 18 साल से अधिक उम्र वाले 23 लाख 86 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने को चयनित किया गया है।
कोविड टीकाकरण पर एक नजर
वैक्सीन की पहली डोज लगी-16,95089
वैक्सीन की दूसरी डोज लगी- 7,60,395
18 साल से ऊपर वाले वैक्सीन के लिए चयनित लोग-23,86,024
अब तक लगी वैक्सीन की कुल डोज-24,55,484
टीकाकरण से वंचित लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए सर्वे कराया गया है। शासन के आदेशानुसार, वंचित लोगों को गांवों में कैंप लगाकर टीका लगाया जाएगा। सरकारी राशन की दुकानों पर कैंप लगाने से गांव के लगभग सभी लोग आसानी से पहुंचकर टीका लगवा सकेंगे। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भी कैंप लगेंगे। - डॉ. जय गोविंद, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी,
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें