फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने तहसील सदर में पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विधानसभा निर्वाचन-2022 के लिए जिले में नए मतदाता बनाने व मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य प्रगति पर है। तहसीलों में विधानसभा वार किए जा रहे पुनरीक्षण कार्यों का जिला निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को समीक्षा किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने तहसील सदर में पहुंचकर पुनरीक्षण कार्य को देखा। वहां पर मौजूद सभी एआरओ, ईआरओ तथा एईआरओ को पुनरीक्षण की बारीकियों के बारे में बताया।
उन्होंने अभियान के बारे में कहा कि एक जनवरी 2022 को जिनकी उम्र 18 वर्ष की हो जाएगी उन्हें मतदाता बनाने के लिए अभियान में विशेष फोकस किया जाएगा। इस दौरान अब आखिरी विशेष पुनरीक्षण तिथि 27 नवंबर है। इसलिए वे लोग ऑनलाइन या ऑफलाइन प्राप्त आवेदनों को नियमानुसार फीडिंग या निस्तारण करा दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व नाम कटवाने के लिए दावे और आपत्तियां एक नवंबर से 30 नवंबर तक प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण 20 दिसंबर तक करते हुए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी, 2022 को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 भरा जाएगा। किसी प्रवासी द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 ए, नाम कटवाने के लिए फार्म-7, मतदाता सूची में दर्ज नामों में त्रुटियां ठीक कराने के लिए फार्म-8 तथा एक निर्वाचन क्षेत्र में निवास स्थान को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कराने के लिए फार्म-8 ए भरकर संबंधित पोलिंग बूथ के बूथ लेवल अधिकारी, मतदाता पंजीकरण केंद्र, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में से किसी एक जगह प्रस्तुत कर सकते हैं।
उन्होंने सभागार में मौजूद अधिकारियों को पुनरीक्षण के कई टिप्स भी बताए जिससे पुनरीक्षण कार्य त्रुटिरहित किया जा सके। एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह, तहसीलादर राजीव मोहन सक्सेना, एसओसी, सभी नायब तहसीलदार तथा समस्त ईआरओ व एईआरओ एवं राजस्व निरीक्षक व लेखपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें